फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth posing as recovery agent flees with truck from driver

Ambala News: रिकवरी एजेंट बताकर चालक से ट्रक लेकर भागे युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth posing as recovery agent flees with truck from driver
दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास ठगी की वारदात सामने आई है। फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बनकर तीन युवकों ने एक ट्रक ड्राइवर को झांसे में लिया और धोखे से ट्रक लेकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, इसके बाद पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के होशियारपुर जिले के कल्याणपुर गांव निवासी रुपिंद्र सिंह ने बताया कि वो ट्रक ड्राइवरी का काम करते हैं। 8 जनवरी को अपने ट्रक (नंबर पीबी-11सीएफ-3509) में बनारस (यूपी) से लोहे का स्क्रैप लोड कर मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) के लिए निकले थे। ट्रक पर लोन की तीन किस्तें बकाया थीं, इस कारण वे रास्ते में सावधानी बरत रहे थे। 11 जनवरी को मंजी साहिब गुरुद्वारे से थोड़ा आगे रुक गए।
विज्ञापन

12 जनवरी की रात करीब 10 बजे जब वे ट्रक लेकर मंडी गोबिंदगढ़ की ओर चले रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। तीनों ने सिर पर कैप पहन रखी थी। उन्होंने ट्रक रुकवाया और कहा कि आपके ट्रक की किस्तें टूटी हैं। युवकों ने खुद को हिंदुजा फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताया। युवकों की बातों में आकर रुपिंद्र सिंह ने ट्रक की चाबी उन्हें सौंप दी। इसके बाद तीनों युवक ट्रक लेकर पंजाब की ओर भाग गए। शक होने पर जब ड्राइवर ने फाइनेंस कंपनी और अन्य स्रोतों से पता किया तो खुलासा हुआ कि कंपनी ने ऐसी कोई रिकवरी के लिए युवक नहीं भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed