फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth festival

यूथ फेस्टीवल के दूसरे दिन नाटक- इंडियन-रश्यिन शास्त्रीय कथक ने बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
youth festival
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा छावनी के सनातन धर्म कॉलेज छावनी में तीन दिवसीय 42वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। फेस्टिवल के दूसरे दिन हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर जोन की दो-दो टीमों ने मंच पर शास्त्रीय नृत्य से लेकर हरियाणवी सांग, रागिनी, कोरियोग्राफी, हिंदी नाटक समेत अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एग्जामिनेशन ब्रांच के कंट्रोलर एवं मुख्यातिथि डा. हुकुम सिंह ने किया। कॉलेज प्रिंसिपल डा. राजेंद्र सिंह राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डीन डॉ. प्रेम सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सायंकालीन सत्र में मुख्यातिथि राजेंद्र विज के साथ-साथ डा. गुरदेव सिंह एवं डॉ. रत्न सिंह ढिल्लो मौजूद थे। मुख्यातिथि ने योग एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी बल दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के विजेता
एसडी कॉलेज के प्रोफेसर डा. नवीन गुलाटी ने बताया कि फेस्टिवल के दूसरे दिन 24 प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। पहली शास्त्रीय एकल नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत रिकमेंडिड, कोरियोग्राफी में सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी रिकमेंडिड, लाईट वोकल इंडियन में गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल रिकमेंडिड, महिला एकल हरियाणवी नृत्य में जीएनजी कॉलेज यमुनानगर रिकमेंडिड, रिचुअल्स में आरकेएसडी कॉलेज कैथल रिकमेंडिड, समूह गान सामान्य में सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी रिकमेंडिड, संस्कृत नाटक में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम रिकमेंडिड, पुरुष एकल हरियाणवी नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत रिकमेंडिड, माइम में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत रिकमेंडिड, पॉप सांग हरियाणवी में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत रिकमेंडिड, लोकगीत सामान्य में गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल रिकमेंडिड, लोक गीत हरियाणवी में एमएलएन कॉलेज यमुनानगर रिकमेंडिड, इंडियन आर्केस्ट्रा में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम रिकमेंडिड, हरियाणवी और हिंदी नाटक में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम रिकमेंडिड, हरियाणवी समूह गायन में सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी की टीम रिकमेंडिड, शास्त्रीय वाद्य वादन-प्रकशन में एमएलएन कॉलेज यमुनानगर रिकमेंडिड रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed