फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth expressed happiness on getting 75 percent reservation in jobs

नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर युवाओं ने जताई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth expressed happiness on getting 75 percent reservation in jobs
अंबाला सिटी। उद्योगों में 75 प्रतिशत क्षेत्रीय युवाओं को नौकरी पर रखने का आरक्षण लागू हो गया है। सरकार के फैसले पर उद्योगपतियों के साथ युवाओं ने भी खुशी जाहिर की है। वहीं अंबाला के मिक्सी और साइंस उद्योगपतियों का कहना है कि उनके पास पहले से ही क्षेत्रीय युवा काम कर रहे हैं। इस कारण उन्हें भविष्य में इस आरक्षण को लागू करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, युवाओं का कहना है कि पहले उद्योगपति बाहर के युवाओं को कम वेतन पर रोजगार पर रख लेते थे। इस कारण क्षेत्रीय युवाओं को बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था। इस फैसले के बाद क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो जाएंगे।
विज्ञापन

यह बोले उद्योगपति
साइंस के सामान के निर्माण कार्य में मुख्य रूप से इस कौशल में माहिर लोगों की ही जरूरत होती है। इस समय उद्योग में अधिकतर क्षेत्रीय युवा ही कार्य कर रहे हैं। इसलिए हमें कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार अग्रवाल, साइंस उद्योगपति।
काम पहले ही कम चल रहा है। हमारे यहां भ अधिकतर क्षेत्रीय युवक ही काम कर रहे हैं। इसलिए अधिक असर नहीं पड़ेगा। बाकी भविष्य में क्या होता है, यह उस समय पता चलेगा।
-मोहन लाल सैनी, डायरेक्टर, मिक्सी उद्योग।
यह अच्छा निर्णय लिया गया है। उम्मीद है कि यह पूरी तरह से लागू भी होगा। बहुत से युवा ऐसे हैं, जिन्हें अपने ही क्षेत्र में रोजगार नहीं मिल पाता है। उन्हें मजबूरी में बाहर जाना पड़ता है।

-अरुणीश, युवा।
युवाओं में जिस काम का कौशल है, उससे जुड़ा उद्योग भी क्षेत्र में हो तो युवाओं को फायदा मिल सकेगा। सरकार को क्षेत्र में उद्योगों को स्थापित करने संबंधित कार्य करना चाहिए।
-सुमित, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed