फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth dies due to drowning in Navrang Rai pond of the city

Ambala News: शहर के नवरंग राय तालाब में डूबने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Navrang Rai pond of the city
अंबाला सिटी। सिटी के रामबाग स्थित नवरंग राय तालाब में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोगों ने पुलिस चौकी नंबर तीन को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम बुलाई। जिनकी मदद से करीब आधे घंटे बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। जिसको तुरंत सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह लोग नवरंग राय तालाब में मछलियां पकड़ने के लिए आए थे। जब उनकी नजर उस युवक पर पड़ी तो मानो कि वह युवक नवरंग राय तालाब के गहरे पानी में छलांग लगा रहा था। तालाब में करीब 15 फीट पानी की गहराई है। जिसमें उस युवक की जान चली गई। पुलिस चौकी नंबर तीन के प्रभारी शंभूलाल ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed