फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth caught stealing two hundred rupees from shop, beaten up when he protested

Ambala News: दुकान से दो सौ रुपये चुराते युवक काबू, विरोध करने पर की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Youth caught stealing two hundred rupees from shop, beaten up when he protested
अंबाला सिटी। शहर के प्रेम नगर में टेलर की दुकान से एक युवक को दो सौ रुपये चुराते हुए दुकानदार ने काबू कर लिया। इस पर युवक ने उससे मारपीट की और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार राजकुमार की शिकायत पर तरुण वधवा पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया कि उसकी दुकान में पहले भी तीन बारी में करीब दो लाख चोरी हो चुके हैं। बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में सिटी के प्रेम नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि 18 दिसंबर की दोपहर को वह व कारीगर संजय कुमार दुकान पर काम कर रहे थे। इतने में तरुण वधवा उसकी दुकान में कपड़े लेने के बहाने आया और मौका पाकर दुकान के गल्ले में से 200 रुपये निकाल लिए। इस दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। इतने में वह मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गया। दुकानदार का आरोप है कि 19 अक्तूबर 23 को दुकान से 1 लाख 74 हजार रुपये व 16 दिसंबर को 5 हजार रुपये व 17 दिसंबर को 2 हजार रुपये चोरी हुए थे। उसे पूरा शक है कि पैसे तरुण वधवा ने ही चोरी किए है। आरोपी 14 से लेकर 18 दिसंबर तक दुकान में लगातार बिना किसी काम के आता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने 18 दिसंबर की रात को उसकी दुकान के तालों के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी और वह सीसीटीवी में कैद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed