फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth at risk of HIV due to drug addiction

Ambala News: नशे की लत से एचआईवी की चपेट में युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Youth at risk of HIV due to drug addiction
अंबाला सिटी। नशे की लत में उलझे युवा अपना पारिवारिक जीवन तो खराब कर ही रहे हैं। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। इनमें वो युवा सबसे अधिक हैं, जिन्हें टीके से नशा लेने की लत लगी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बने ओएसटी सेंटर में नशा छोड़ने की दवा लेने आ रहे 600 मरीजों में से अधिक 50 से अधिक मरीज ऐसे हैं, जिन्हें एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी बीमारी है। इतना ही नहीं कई मरीजों के परिजन भी एचआईवी पॉजिटिव मिल रहे है। प्रत्येक माह में आठ से 10 मरीज ऐसे मिल रहे हैं। जो नशे के आदि हैं और उनमें एचआईवी और हैपेटाइटिस बीमारियां मिल रही है।
विज्ञापन

हर छह माह में होती है जांच
जिला ओएसटी सेंटर में दवा लेने आ रहे मरीजों की प्रत्येक छह माह में एचआईवी और अन्य बीमारियों की जांच होती है। इससे मरीज के परिजनों को सचेत किया जाता है और उनकी भी समय पर जांच की जा सके। रोजाना करीब 200 से अधिक मरीज नशा छोड़ने की दवा लेने के लिए आ रहे हैं। प्रत्येक छह माह में 40 से 50 मरीजों के टेस्ट करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन लेने वालों को खतरा अधिक
एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी बीमारी का खतरा सबसे अधिक उन मरीजों को हैं, जो इंजेक्शन से नशा लेते थे। नशा लेने के लिए कई बार मरीज एक ही सीरिंज का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर दूसरे मरीज को काई गंभीर बीमारी होगी तो वह इंजेक्शन के जरिए दूसरे मरीज को भी हो जाती है। जिला अंबाला में इंजेक्शन से नशा लेने वाले मरीजों की संख्या 600 से भी अधिक है। इनमें से 80 प्रतिशत मरीज इंजेक्शन से नशा लेते हैं।

वर्जन
ओएसटी सेंटर में आने वाले मरीजों को ओपिओइड प्रतिस्थापन थेरेपी से दवा दी जाती है। इसके साथ ही मरीजों की प्रत्येक छह माह में जांच भी करवाई जाती है। जिससे समय रहते गंभीर बीमारियों का उपचार किया जा सके।
-डॉ. सीमा, डीटीओ अंबाला।

अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में मृतका सोना देवी के पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए परिजन: संवा

अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में मृतका सोना देवी के पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए परिजन: संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed