फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth arrested with desi katta and trampled

देसी कट्टा व रौंद के साथ युवक किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with desi katta and trampled
नारायणगढ़ पुलिस ने एक युवक को 12 बोर का देसी कट्टा व एक रौंद के साथ काबू करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे जब पुलिस पार्टी अपनी गाड़ी में गश्त करते हुए लगभग 9 बजे गांव बधौली से नारायणगढ़ रोड पर गांव शेरपुर मोड पर पहुंची तभी गांव बधौली की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। उस कार के चालक ने पुलिस पार्टी को देखकर अपनी कार को दांयी तरफ मोड़ कर पीछे की ओर जाने की कोशिश की तभी सरकारी गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मियों ने कार चालक को काबू कर लिया। नाम पता पूछने पर उक्त युवक ने अपना नाम मोहित निवासी गांव नौहनी थाना मुलाना बताया। पुलिस के अनुसार जब मोहित की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसे खोलकर चेक करके देखा तो उसके अंदर एक रौंद भी था। पुलिस ने मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed