फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth arrested with 50 grams of heroin, was going to sell to the customer

50 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, ग्राहक को जा रहा था बेचने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 50 grams of heroin, was going to sell to the customer
अंबाला। सीआईए- 1 पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ युवक को काबू किया है। पुलिस ने युवक के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर युवक के खिलाफ महेश नगर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए-1 पुलिस दल को सूचना मिली थी कि मंगलवार की रात को एक युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक के पास आएगा। सूचना के बाद पुलिस ने महेश नगर स्थित पूजा पेट्रोल पंप के पास गली में नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आने जाने वाले लोगों की चेकिंग की गई। कुछ ही देर बाद पुलिस को एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देख यह युवक भागने का प्रयास करने ही वाला था कि उसे दबोच लिया गया। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस को जेब से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम सुखबीर है और वह शाहपुर का निवासी है तथा यह नशीला पदार्थ वह ग्राहक को बेचने आया था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed