{"_id":"62c346c9db9c2a4e375bb47c","slug":"younger-brother-attacked-brother-in-law-with-an-ax-ambala-news-knl113585263","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई ने भाई- भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई ने भाई- भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई और भाभी पर युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे भाई और भाभी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शहजादपुर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप सिंह ने बताया कि वह डैहरी का निवासी है। वह दो भाई हैं। उसके छोटे भाई का नाम कृष्ण है, एक जुलाई की रात वह अपनी पत्नी अंजू रानी के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसका छोटा भाई हाथ में कुल्हाड़ी लेकर नशे कि हालत में उसके पास आया और उससे व उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगा। इस पर दोनों ने कहा कि वह शराब के नशे में है और अपने घर चला जाए। यह सुनकर उसका छोटा भाई तैश में आ गया और अपने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।
यह देख गुरदीप की पत्नी गुरदीप को बचाने आई तो आरोपी ने अपनी भाभी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ की तीन अंगुलियां कट कर नीचे गिर गई और गंभीर घायल हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर घायल का बेटा कर्ण व ताऊ का बेटा दर्शन मौके पर आ गए जिन्होंने घायल पति-पत्नी को बचाया। इसके बाद आरोपी हमलावरफरार हो गया। दोनों घायलों को शहजादपुर में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थाना पंजोखरा पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।