फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Simulator will be helpful for loco pilots in the crew lobby

Ambala News: क्रू लॉबी में लोको पायलटों के लिए सिम्युलेटर बनेगा मददगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Simulator will be helpful for loco pilots in the crew lobby
अंबाला छावनी की क्रू लॉबी में सिम्यलुटर पर ज्ञान प्राप्त करते लोको पायलट। संवाद
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन की क्रू लॉबी में एक अत्याधुनिक सिम्युलेटर स्थापित किया गया है। यह सिम्युलेटर लोको पायलट और सह-लोको पायलटों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाना है, साथ ही विषम परिस्थितियों में ट्रेन को नियंत्रित करने का हुनर भी पक्का करना है।
विज्ञापन

यह सिम्युलेटर प्रत्येक लोको पायलट और सह-लोको पायलट के लिए अनिवार्य किया गया है। ड्यूटी पर जाने से पहले उन्हें महज चार से पांच मिनट का अभ्यास करना होता है। इस छोटी अवधि में पायलट विभिन्न सिग्नलों और ट्रैक की स्थितियों से परिचित होते हैं। इससे उनका मानसिक अभ्यास तुरंत हो जाता है। एक एक्सप्रेस या मेल ट्रेन में औसतन 1500 से अधिक यात्री सफर करते हैं। इतने बड़े जनसमूह की सुरक्षा सीधे तौर पर लोको पायलट के हाथों में होती है। इस सिम्युलेटर के जरिये पायलटों को पटरियों पर दौड़ती गाड़ी की गति को नियंत्रित करना सिखाया जाता है। साथ ही, उन्हें स्टेशनों पर सही जगह पर सटीक ब्रेक लगाने का गहन प्रशिक्षण भी मिलता है।
विज्ञापन

इस सिम्युलेटर प्रशिक्षण में रेलवे नियमों के अनुसार विभिन्न पहलुओं पर काम सिखाया जाता है। इसमें हरे, पीले और लाल सिग्नलों के हिसाब से वंदे भारत, कोचिंग स्टॉक, मेमू/डेमू और मालगाड़ियों की अधिकतम गति सीमा का पालन करना शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed