फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young Thar driver attacked by miscreants

Ambala News: थार चालक युवक पर बदमाशों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Young Thar driver attacked by miscreants
सिटी जग्गी कॉलोनी के पास हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों की गाड़ियों को पकड़ा
अंबाला। जग्गी कॉलोनी में रंजिश के चलते थार चालक युवक पर अल्टो कार में आए चार बदमाशों ने डंडों से हमला कर दिया। पहले तो बदमाशों ने थार के आगे अपनी गाड़ी लगाई और उतरने के बाद शीशे पर डंडों बरसाने शुरू कर दिए। इतने में युवक को बाहर निकालने के बाद जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस बीच अचानक हमलावरों की पिस्टल गिरकर थार चालक के हाथ लग गई। यह देखते ही हमलावर मौके से भागने लगे। हालांकि इस दौरान थार चालक ने बदमाशों का पीछा करते हुए उनकी पिस्टल से ही उनपर गोली से फायर भी किया लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। बलदेव नगर पुलिस ने जड़ौत निवासी नरसिंह की शिकायत पर पांच पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि झगड़े में शामिल दोनों गाड़ियों को बरामद कर लिया है। हमलावर जड़ौत निवासी गुरविंद्र और लालडू निवासी गुरप्रीत को काबू कर लिया। जबकि एक हमलावर जंडली के कांवला गांव निवासी गुरप्रीत गोड़ा को चोट आई थी और वह सिटी के ट्रामा सेंटर में दाखिल है। छुट्टी मिलने के बाद उसे काबू कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों को रविवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालडू में दोनों पक्ष नामजद

बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थार चालक जड़ौत निवासी नर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। उसकी गाड़ी के आगे थार लगाकर अल्टो में आए बदमाशों ने हमला किया था। उस मारपीट के दौरान ही गिर बंदूक उठाकर नर सिंह ने गोली चलाई थी। हालांकि जो बंदूक बरामद हुई है उसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्ष जड़ौत के रहने वाले हैं और दोनों में पुराना झगड़ा चलता आ रहा है। दोनों ही पक्षों पर लालड़ू थाने में भी मामले दर्ज है।

सिटी जग्गी कॉलोनी के पास हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों की गाड़ियों को पकड़ा

सिटी जग्गी कॉलोनी के पास हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों की गाड़ियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed