फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young man and his friend attacked with sticks and rods

Ambala News: युवक और उसके दोस्त पर डंडों व रॉड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Young man and his friend attacked with sticks and rods
अंबाला। एनडीआई प्लाना मोहड़ा के निकट कार सवार युवकों ने एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहे युवक व उसके दोस्त पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। पहले तो आरोपियों ने अपने पोलो गाड़ी से ओवरटेक कर गंदे-गंदे इशारे किए। फिर रूककर मारपीट की। पड़ाव थाना पुलिस ने शिकायत पर नमन व सक्षम पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कैथल के सेक्टर-19 निवासी अक्षित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आदेश अस्पताल मोहड़ी में एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहा है। 18 जुलाई को छोटे भाई के जन्मदिन होने के कारण दोस्तों अभिषेक, अंकुश व साहिल के साथ अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर रात को एनडीआई प्लाजा मोहड़ा गए थे। रास्ते में तेजरफ्तार में ओवरटेक करते हुए एक गाड़ी पोलो उनके आगे आ गई। उसमें सवार चार युवकों ने खिड़की खोलकर गंदे इशारे किए। आगे जाकर गाड़ी रुकी तो देखा कि कार सवार आदेश अस्पताल मोहड़ी का ही छात्र नमन, सक्षम से अन्य थे। उन्होंने उनसे इशारे करने का कारण पूछा तो आरोपी नमन व सक्षम ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन पर डंडे व रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में वह और दोस्त अभिषेक चोटिल हो गए। आरोपी उन्हें देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed