फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   You will be able to enjoy boating in Patel Park's 250-year-old lake, will be renovated in 3 months

पटेल पार्क की 250 साल पुरानी झील में उठा सकेंगे बॉटिंग का लुत्फ, 3 माह में होगा जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
You will be able to enjoy boating in Patel Park's 250-year-old lake, will be renovated in 3 months
You will be able to enjoy boating in Patel Park's 250-year-old lake, will be renovated in 3 months - फोटो : Ambala
अंबाला। 27 करोड़ की लागत से बनाए गए सुभाष पार्क की तर्ज पर अब सरदार पटेल पार्क की झील का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस पार्क का निर्माण 1843 में किया गया था। 16 एकड़ में स्थापित इस पार्क में करीब पौने दो एकड़ में झील स्थापित की गई थी। वर्तमान में इस झील की हालत खस्ता हो चुकी थी। इतना ही नहीं इसका जलस्तर भी बेहद कम हो चुका था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से इस झील के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस झील के जीर्णोद्धार पर करीब 40 से 50 लाख रुपये खर्च होगा। दरअसल भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी दिशा में रक्षा संपदा विभाग द्वारा देशभर में स्थापित 62 कैंटोनमेंट बोर्ड में 75 झीलों का जीर्णोद्धार किया जाना है। शुक्रवार को रक्षामंत्री ने इसकी शुरुआत अंबाला छावनी कैंटोनमेंट बोर्ड से की। इससे पहले भी कैंटोनमेंट बोर्ड के द्वारा दो झीलों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है। इनमें तोपखाना हिंदू उद्यान और आकाश गंगा सामुदायिक केंद्र के समीप है। जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ के समय रक्षा संपदा पश्चिम कमान के प्रधान निदेशक केजेएस चौहान, ब्रिगेडियर आरएस माथरू, एमएस डिप्टी जीओसी, सीईओ अनुज गोयल, एमवीएन रेड्डी मुख्य रक्षा संपदा अधिकारी अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर के सामने स्थापित की गई थी झील
बता दें कि अंग्रेजों ने प्राचीन शिव मंदिर के सामने कैंटोनमेंट बोर्ड एरिया में करीब 250 साल पहले इस झील का निर्माण किया था, लेकिन अनदेखी के चलते इस झील का अस्तित्व खतरे में आ गया था। इसीलिए इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू करते हुए झील की खुदाई और पत्थरों की चिनाई का काम शुरू कर दिया गया है। झील से रेत, बजरी, मलबा-पत्थर निकालकर क्षेत्र की नालियों की मरम्मत कर इन्हें मलजल-उपचार संयंत्र से जोड़ा जाएगा, ताकि झील का पानी स्वच्छ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को आकर्षित करेंगे रंगीन फव्वारे
सुभाष पार्क की तर्ज पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर रंगीन फव्वारे लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। इसी तरह पूरी झील की ग्रिल से सुरक्षा की जाएगी ताकि किसी भी हादसे की आशंका को टाला जा सके। सुभाष पार्क की तर्ज पर रेन शेल्टर का बंदोबस्त किया जाएगा। बैठने के लिए रंग-बिरंगी कुर्सियां व टेबल की व्यवस्था होगी। अधिकारियों की माने तो यदि यहां पर पर्यटकों का रुझान अच्छा रहा तो नौकायान भी शुरू किया जाएगा। इस पूरे कार्य को 3 माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

पटेल पार्क की झील के जीर्णोद्धार के कार्य का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल विधि से शुभारंभ किया। पार्क की झील को सुंदर बनाने के लिए यहां पर फुव्वारे की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बहुत कुछ नया लोगों को यहां देखने को मिलेगा। सब कुछ ठीक रहा तो तीन माह के भीतर सभी कार्य कर लिए जाएंगे।
-अनुज गोयल, सीईओ अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed