{"_id":"65551da17e5b548efc02f5f9","slug":"you-can-apply-till-30th-for-national-girl-child-day-ambala-news-c-36-1-amb1003-13793-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा महिला व बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा ने बताया कि इसके लिए आवेदन की तिथि को एक नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कुल 86 पुरस्कार दिए जाएंगे। जिनमें से 11-11 हजार के 47 पुरस्कार व 39 पुरस्कार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशानुसार किसी भी बालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया है, सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य स्तरीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया है, समाज सेवा के कार्य में सराहनीय कार्य के लिए मीडिया व साहित्य, खेल में सराहनीय कार्य करने वाली व बहादुरी के क्षेत्र में राज्य द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नाम भेजा गया हो, को पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 60 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष दिव्यांग बच्चों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। चाइल्ड केयर संस्थान में रह रहे बच्चों ने इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया हो, उन बालिकाओं को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।