{"_id":"6737d4101fe206168b00aee4","slug":"yesterdays-taran-guru-nanak-came-the-echo-of-kalyug-baba-tareya-remained-ambala-news-c-36-1-amb1001-132800-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कल तारन गुरु नानक आया, कलजुग बाबे तारेया की रही गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कल तारन गुरु नानक आया, कलजुग बाबे तारेया की रही गूंज
विज्ञापन
अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संगत। संवाद
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए। इसमें हजूरी रागी मलकीत सिंह, रणजीत सिंह और कथा वाचक फरिंद्र पाल गुलियानी ने कथा, कीर्तन और गुरु इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। समागम में श्री अखंड पाठ साहिब की सेवा लेने वाले गगनदीप सिंह उपवेजा को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
श्रद्धाभाव और धूमधाम से मना प्रकाश पर्व
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्रीमंजी साहिब एवं गुरुद्वारा बादशाही बाग में मनाया। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में जहां कीर्तन दरबार सजाया गया, वहीं गुरुद्वारा बादशाही बाग और गुरुद्वारा गोबिंद नगर अंबाला छावनी में प्रकाश उत्सव को लेकर गुरमत प्रश्नोत्तरी और गुरमत कंठ प्रतियोगिता कराई। इसके साथ ही गुरुद्वारा माता साहिब कौर में भी समागम करवाया गया। समागम को लेकर हुई इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, कार्यकारिणी समिति सदस्य तरविंदरपाल सिंह, कंवलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह आदि ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाया।