फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yellow paw will run again on the encroachment that is becoming a hindrance in urban development

Ambala News: शहरी विकास में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर फिर चलेगा पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Yellow paw will run again on the encroachment that is becoming a hindrance in urban development
अंबाला सिटी। शहरी विकास में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर एक बार फिर पीला पंजा चलाने की तैयारी है। एक सप्ताह पहले शहर में विभिन्न स्थानों पर पीला पंजा चलाते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण को हटाया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर दोबारा अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नहीं दिखा चेतावनी का असर
यदि बात नगर निगम की चेतावनी की हो तो इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। स्थिति यह है कि जिन जगह पर निगम ने चेतावनी दी थी। वहीं पर दोबारा से अतिक्रमण हो गया और आमजन के लिए परेशानी बन रही है। इसी को देखते हुए इस बार नगर निगम की ओर से बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी की जा रही है। जबकि दूसरी ओर पिछले सोमवार को हटाए गए बस स्टैंड के पास से रेहड़ी-फड़ी संचालकों को भी अभी तक स्थान नहीं मिला है। ऐसे में वह भी बार-बार अधिकारियों के स्थान पाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। परंतु उनकी समस्या का हल अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह वीरवार तक इंतजार करेंगे अगर कोई जगह उन्हें उपलब्ध नहीं करवाई जाती है तो उनकी ओर से दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बाजारों में वाहनों और सामान से अतिक्रमण
अतिक्रमण की स्थिति केवल कपड़ा मार्केट में नहीं है। जहां पर सामान रखकर और वाहन खड़े करके अतिक्रमण किया जा रहा है। बल्कि अन्य स्थानों की भी जहां पर कई-कई फुट बाहर पहले तो सामान रखकर कब्जा किया है। उसके बाद ग्राहकों और दुकानदारों की ओर से वाहन लगाकर पूरी सड़क को ब्लॉक कर दिया जाता है। इसमें न केवल मुख्य बाजार बल्कि मुख्य सड़के भी शामिल है। जहां पर अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस और अग्निशमन की गाड़ियों को निकलने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसमें पटेल रोड, बलदेव नगर मुख्य सड़क, मानव चौक, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड, तंदूरा बाजार व अन्य स्थान भी शामिल है। इसके अलावा अन्य जगहों व बाजारों से भी शिकायत मिल रही है। इन सभी शिकायतों को देखते हुए अब नगर निगम की ओर से बड़े स्तर पर एक बार फिर अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाने पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंबाला में कहीं भी किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था। वहीं आगे भी चलाया जाएगा।
- दीपक सूरा, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed