Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Manpreet finished first in the 300-meter race, and Muskan in the 400-meter race.

Ambala News: 300 मीटर दौड़ में मनप्रीत और 400 मीटर में मुस्कान प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Manpreet finished first in the 300-meter race, and Muskan in the 400-meter race.
बराड़ा में आयोजित खेल स्पर्धाओं में भाग लेती ग्रामीण महिलाएं। प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अकाल अकादमी होली में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खंड के विभिन्न गांवों की महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। 300 मीटर दौड़ में गांव तंदवाल की मनप्रीत और 400 मीटर दौड़ में मुस्कान अलियासपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में दौड़, साइकिल रेस, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं करवाई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण बाला ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से महिलाओं और बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रतियागिताओं के परिणाम
300 मीटर दौड़ में मुस्कान निवासी अलियासपुर द्वितीय और दीपाली निवासी सरदेहड़ी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में मुस्कान अलियासपुर ने पहला, मुस्कान तंदवाल ने दूसरा और वंशिका तंदवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। साइकिल रेस में मनी शर्मा कंबास प्रथम, मुस्कान तंदवाल द्वितीय और तानिया सुभरी तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में सीमा सरदेहड़ी ने पहला, आरती सरदेहड़ी ने दूसरा और रीना रानी बराड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में रीना रानी बराड़ा प्रथम, स्मृति सुहाना द्वितीय और कनिका सरकपुर तृतीय रही। वहीं, म्यूजिकल चेयर में सीमा सरदेहड़ी ने पहला, दीपिका गंगनपुर ने दूसरा और स्मृति सुहाना ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजन को सफल बनाने में सुपरवाइजर अंजू कश्यप, उमा रानी, संयोगिता रानी, सिमप्रीत कौर, रजनी, पीजीआई सुमन लता मनुमाजरा, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ विशु रैना व कंवलजीत कौर, पुलिस विभाग से नीलम तथा अकाल अकादमी होली से दीपक और मोहन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed