फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yellow claw walked in two colonies

दो कॉलोनियों में चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Yellow claw walked in two colonies
अंबाला सिटी। नगर निगम एरिया में गैर कानूनी तरीके से आबाद हो रही दो रिहायशी कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार के अधिकारियों ने जेसीबी चलाकर निर्माण कार्य ढहा दिए। विरोध की संभावनाओं के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कॉलोनाइजर ने मौके पर कुछ दस्तावेज दिखाकर जांच टीम की कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया। जांच टीम ने दोनों कॉलोनियों में हो रहे निर्माण उखाड़ दिए।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले काफी समय से गांव सौंडा के क्षेत्र में करीब सवा चार एकड़ में दो रिहायशी कॉलोनियां आबाद हो रही थी। कॉलोनियों में कई लोगों ने अपने रिहायशी भवन तक बनाने का काम शुरू कर दिया था। साथ ही कई घरों के लिए नींव डालने का काम भी चल रहा था। जिला नगर योजना के अधिकारियों को दोनों कॉलोनियों के आबाद होने की खबर मिलने के बाद कॉलोनाइजर को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के जरिए कॉलोनी काटने वालों से यह पूछा गया था कि वह किस आधार पर यहां कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच रहे हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने दोनों कॉलोनियों में हुए निर्माण को ढहाने का निर्णय लिया था। मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ विभागीय अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आदेश मिलते ही जेसीबी मशीन के जरिए कॉलोनी में हुए सभी निर्माण कार्य ढहा दिए। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन

कॉलोनाइजर को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जिसमें जमीन मालिक व प्रॉपर्टी डीलर की ओर से जमीन के मामले में दावा पेश करना था, जोकि वह लोग नहीं कर पाए। उसके पश्चात किए गए निर्माण कार्य की स्थिति को रोकने के आदेश विभाग की ओर से जारी किए गए थे। करीब एक सप्ताह के बाद जिला उपायुक्त के आदेशों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविन्द्र कुमार, जेई डीटीपी कार्यालय, अंबाला सिटी।
डीटीपी कार्यालय के अधिकारियों की अगुवाई में निर्माण कार्य तोड़ने की कार्रवाई की गई। कॉलोनी में अधिकारियों के साथ पहुंचे और अवैध कॉलोनी में कार्रवाई के दौरान कोई विरोध न हो इस पर ध्यान रखा। इस दौरान डीटीपी कार्यालय से जेई रविन्द्र कुमार व अभिषेक कुमार, डयूटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र सिंह व करीब 35 से 40 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण कार्य को ढहाया गया।
जीत सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-9, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed