फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yellow claw on four shops doing illegal construction in place of NHAI

एनएचएआई की जगह पर अवैध निर्माण करने वाली चार दुकानों पर चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Yellow claw on four shops doing illegal construction in place of NHAI
मुलाना। एनएचएआई की जगह पर हुए अवैध निर्माणों पर मंगलवार को विभाग ने पीला पंजा चलाया। कार्रवाई में चार दुकानों को गिराया गया। वहीं जो घर इस श्रेणी में आए थे, उन्हें 10 अक्तूबर तक घर खाली करने का समय दिया है। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मौजूद रहा। यह कार्रवाई मुलाना में एमएम कॉन्टिनेंटल के सामने कुछ हिस्से पर व फ्लाईओवर की दूसरी तरफ बनी दुकानों पर की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा उक्त लोगों को अगस्त 2021, जनवरी 2022 व जुलाई में जगह खाली करने के नोटिस दिए गए थे। इसके बाद मंगलवार को यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पीला पंजा मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे तक चला। हालांकि, यह पहले भाग की कार्रवाई है, इसके बाद 10 अक्तूबर के बाद फिर से पीला पंजा चल सकता है। सीएम मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार मुलाना अनाज मंडी में बस स्टैंड का निर्माण किया जाना था। यह जगह मुलाना से दूर होने के कारण जून 2019 में राज्य परिवहन के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत राय के सामने ग्रामीणों ने विरोध जताया था। इसके चलते धनपत राय ने मुलाना फ्लाईओवर के दोनों तरफ दो अत्याधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाने को कहा था। इसके लिए अब मुलाना में उक्त जगह से अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

बस क्यू शेल्टर निर्माण को लेकर मुलाना में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई है। कुछ घरों पर कार्रवाई बाकी है। उन्हें कुछ दिन का समय दिया गया है। उसके बाद फिर उक्त घरों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिमन्यु, साइट इंजिनियर, एनएचएआई।
मुलाना में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण एमएम मोड़ पर फ्लाईओवर की दोनों तरफ किया जाएगा। वह जगह एनएचएआई की है। खाली करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
-अश्वनी डोगरा, रोडवेज जीएम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed