फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yellow alert for cold wave and extreme cold today, you will be free from shivering.

Ambala News: आज शीतलहर और सबसे अधिक ठंड का यलो अलर्ट, छूटेगी कंपकंपी

Mon, 22 Dec 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for cold wave and extreme cold today, you will be free from shivering.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। रविवार दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाने से ठंड से कंपकंपी छूट गई। इसके के बाद हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। लेकिन शाम 6 बजे के बाद फिर ठंडी हवा चलने लगी। कोहरे के कारण बसों व ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ कम देखने को मिली। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर को शीतलहर चलने के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री 9.5 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात में घना कोहरा होने से न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तनशील रहेगा मौसम : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित रहने के आसार हैं। इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादल छाने और उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी संभावित है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह धुंध रहने के आसार हैं। 23 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed