{"_id":"694ed4f7c7aaa0490c05b814","slug":"year-ending-news-addition-ambala-news-c-36-1-amb1001-155351-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ईयर एंडिंग का समाचार का जोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ईयर एंडिंग का समाचार का जोड़
Sat, 27 Dec 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेल कोच रेस्त्रां
कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में नववर्ष पर रेल कोच रेस्त्रां की सुविधा मिलेगी। स्टेशन के मुख्य गेट के समक्ष पुराने कोच को आकर्षक रंग में परिवर्तित करके सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।
रिटायरिंग रूम में लगेंगी मशीनें
रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम में मशीनें लगेंगी, इन मशीनों से यात्रियों को खाद्य व पेय पदार्थ मिलेंगे। मशीन में टोकन डालने के बाद यात्री इस सुविधा का फायदा ले पाएंगे। रेलवे ने इस सुविधा को लेकर तैयारी शुरु कर दी है और नववर्ष पर यह मशीनें स्टेशन पर लगा दी जाएंगी।
परिसर में बनेगा हेल्प डेस्क
दूसरे राज्यों से कैंट स्टेशन पर आने वाले सैलानियों व यात्रियों की परेशानियों जैसे टैक्सी, पर्यटन स्थल आदि की जानकारी देने के लिए रेलवे परिसर में दो हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य प्राइवेट एजेंसी की मदद से किया जाएगा। नववर्ष पर यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।