{"_id":"6553ce242c6e4e91e505756f","slug":"yadav-community-met-home-minister-vij-in-the-case-of-stone-pelting-on-police-got-assurance-of-proper-investigation-ambala-news-c-36-1-amb1002-13718-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस पर पथराव मामले में यादव समाज ने की गृहमंत्री विज से मुलाकात, मिला उचित जांच का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस पर पथराव मामले में यादव समाज ने की गृहमंत्री विज से मुलाकात, मिला उचित जांच का आश्वासन
विज्ञापन
अंबाला। दशहरा मैदान में पशुओं की लड़ाई के दौरान पुलिस पर हुए पथराव मामले में यादव समाज के लोगों ने एकजुट होकर गृहमंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की। लोगों ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्राचीन समय से चलती आ रही है। ग्वाल समाज के लोग अपने पशुओं को सजाकर दशहरा मैदान में ले जाकर पूजा करते हैं। इतने में पुलिस कर्मियों ने पूजा रोकने की बात कही और कहा कि यहां पर जुआ चल रहा है। देखते ही देखते लाठी चार्ज कर दिया।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और बाद में उन्हें उतारा। फिर लाठीचार्ज कर दिया। ऐसे में कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। गृहमंत्री अनिल विज ने घर लौटने के लिए कहा और बोले कि किसी के साथ नाजायज नहीं होगा। गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर शिवा, विशाल, रोहित, मोती लाल, सोनू, मोनू राणा, रूप लाल, भीम, करन आदि का कहना था कि इस मामले में उन्हें भी शामिल कर दिया, जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी।
बता दें कि पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज विनोद की शिकायत पर विजय उर्फ विक्टर, भोला, अर्जुन यादव, मंग्गा व अन्य 500 व 600 व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप था कि दशहरा मैदान में करीब 500/600 व्यक्ति इकठ्ठे होकर पशुओं को आपस में निर्दयतापूर्ण तरीके से लड़ा रहे थे। रोकने पर उग्र होकर पथराव कर दिया। पुलिस ने बचाव में दो हवाई फायर किए थे।
विज्ञापन
अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी के साथ गलत नहीं किया जाएगा।
-विनोद, चौकी प्रभारी हाउसिंग बोर्ड