फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   X-ray stopped, radiographer insists on action

Ambala News: एक्स-रे बंद, कार्रवाई पर अड़े रेडियोग्राफर

Tue, 30 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 30 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
X-ray stopped, radiographer insists on action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट नागरिक अस्पताल के एक्स-रे रूम में तीन रेडियोग्राफर व सिक्योरिटी गार्ड के बीच हुए विवाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
सोमवार को जहां सिक्योरिटी गार्ड व उसके साथियों सहित किए गए हमले में घायल तीनों रेडियोग्राफर पुलिस व विभागीय कार्रवाई की मांग पर अडे रहे और पांच घंटे तक एक्स-रे सेवाएं बंद रखी, वहीं सिक्योरिटी गार्ड के पक्ष में भी अस्पताल के गार्ड, चतुर्थी श्रेणी कर्मचारी आदि ने एकजुट होकर एक घंटे के लिए काम बंद कर दिया।
उन्होंने समझौता करवाने का मांग पत्र भी पीएमओ को सौंपा। हालांकि दोनों मामलों में सीएमओ डॉ. राकेश व पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल के संज्ञान के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इस बीच कैंट नागरिक अस्पताल की सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गईं। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मरीज व तीमारदार की कार्यप्रणाली को कोसते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोग्राफरों के पक्ष में उतरी एसोसिएशन, पहुंची अंबाला : हमले में घायल हुए अस्पताल के तीनों रेडियोग्राफर मोहित, सज्जाद व अमित ने सोमवार को सुबह 8 बजे आकर मरीजों के एक्स-रे से इन्कार कर दिया। कमरा बंद कर बाहर कुर्सी पर बैठ गए थे। कुछ ही देर बाद प्रदेश की हेल्थ डिपार्टमेंट एसोसिएशन ऑफ रेडियोलॉजी ऑफिसर्स के प्रधान करनाल निवासी रविंद्र मलिक सहित उनकी टीम भी अस्पताल पहुंच गई।

उन्होंने मिलकर पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल को पुलिस के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई करते हुए हमलावरों में शामिल सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। हालांकि बाद में पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल के आश्वासन के बाद दोपहर 12 बजे एक्स-रे शुरू हुए लेकिन इमरजेंसी मरीजों के। दोपहर 2 बजे तक 22 मरीजों के ही एक्स-रे हुए। वहीं, पुलिस ने भी रेडियोग्राफरों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed