फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Written examination of women constable will be held on September 18 and 19 at 64 examination centers

18 व 19 सितंबर को 64 परीक्षा केंद्रों पर होगी महिला कांस्टेबल की लिखित परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Written examination of women constable will be held on September 18 and 19 at 64 examination centers
अंबाला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) की लिखित परीक्षा 18 व 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक व दूसरे चरण में दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त विक्रम सिंह ने वीरवार को बुलाई अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने अधीनस्थों को परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 51 अंबाला शहर व अंबाला छावनी के हैं तथा 13 सेंटर बराड़ा सब डिवीजन के शामिल हैं। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर अंबाला शहर व छावनी के लिए एसडीएम छावनी दिलबाग सिंह व बराड़ा के लिए एसडीएम गिरीश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही जिन लोगों की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है वे लोग भी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed