{"_id":"624deaf01f2181293912efac","slug":"worshiped-maa-katyani-and-sought-vows-ambala-news-knl104114456","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कात्यानी की पूजा कर मांगीं मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कात्यानी की पूजा कर मांगीं मन्नतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। मंदिरों में नवरात्र के पावन अवसर पर बुधवार को पांचवें दिन मां कात्यानी की पूजा-अर्चना विधिपूर्वक की गई। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ व लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। इस मौके पर सिटी के सेक्टर दस स्थित मां वैष्णो मंदिर के पुजारी श्यालिकराम ने बताया कि नवरात्रों के पावन अवसर पर रोजाना मंदिर भवन में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है।
बुधवार के दिन मां कात्यानी का विशेष स्वरूप सजाया गया। जहां विभिन्न यजमानों ने विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर में सुबह सात बजे से पूजा अर्चना का कार्यक्रम शुरू किया गया था। शाम करीब छह बजे सेक्टर दस की महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात महिला संकीर्तन मंडल की सदस्यों ने प्रसाद वितरण किया।
इसी प्रकार सेक्टर नौ स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में भक्तों ने विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी दिनेश शास्त्री व विशाल शर्मा की ओर से मंत्रोच्चारण कर पूजा करवाई गई। वहीं शाम को चार बजे मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भक्तों ने संगीतमय भजनों पर झूमते हुए मां की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर मंदिर प्रधान भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रों में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम प्रतिदिन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिटी के मां अंबिका देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिल रही है। मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे भक्तों का मंदिर में आना-जाना शुरू हो जाता है। यह सिलसिला सुबह 11 बजे तक जारी रहता है। नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात दस बजे तक भक्तों की भीड़ मंदिर में लगी रहती है। वहीं शाम पांच बजे महिला भक्तों की ओर से माता जी की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। मां का गुणगान करने के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं।
सिटी के सेक्टर सात के श्री महादेव नीलकंठ मंदिर में भी मंदिर पुजारी भगवती प्रसाद की ओर से विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना करवाई जा रही है। जिसमें सेक्टरवासी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पंडित भगवती प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे भक्तों का मंदिर में आने-जाने का सिलसिला आरंभ हो जाता है जोकि सुबह दस बजे तक जारी रहता है। भक्तों की ओर से मंदिर परिसर में माता जी के जयकारे लगाए जा रहे हैं। भक्त पूरी श्रद्धा से माता जी के चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं।