फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Workers' protest against the reinstatement of suspended clerk continues

Ambala News: निलंबित लिपिक की बहाली के विरोध में कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Workers' protest against the reinstatement of suspended clerk continues
अंबाला छावनी के सब डिविजन नंबर दो के बाहर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
अंबाला। जिले की सभी छह बिजली सब यूनिटों पर लिपिक गुरविंदर के निलंबन में धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन 26वें दिन में प्रवेश कर गया है। सब डिविजन नंबर 2 के धरने प्रदर्शन पर विशेष रूप से सर्कल सचिव अंबाला राज कुमार, यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल, यूनिट सचिव सोनू यादव शामिल हुए। सर्कल सचिव राज कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंबाला कैंट यूनिट के विरोध प्रदर्शन को आज 4 हफ्ते पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी लिपिक गुरविंदर की बहाली के लिए धरना प्रदर्शन सभी कार्यालयों में करा रहे है, इसके साथ-साथ वे निगम अधिकारियों के भी संपर्क में है और अपनी जायज मांग को बिजली मंत्री अनिल विज के सामने भी रख चुके हैं, लेकिन एक छोटे तबके के कर्मचारी, जिसका परिवार का पालन पोषण इस नौकरी के माध्यम ही चल रहा है, उसको अभी तक न्याय नहीं मिला, उसको निगम द्वारा चार्जशीट भी कर दिया है लेकिन अभी तक लंबित जांच के आधार पर बहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ये सारे तर्क रखने के बावजूद भी लिपिक बहाली के लिए ना तो निगम अधिकारी गंभीर है और न ही मंत्री की तरफ से कोई ठोस आश्वासन लिपिक की बहाली के लिए मिला है। उनका गृह क्षेत्र होने के कारण यूनियन उनसे लगातार अपील कर रही है कि लिपिक गुरविंदर के साथ अन्याय न हो और साथी को तुरंत बहाल किया जाए। यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कहा कि कर्मचारियों के लिए इस समय बहुत विकट परिस्थिति आ गई है। यूनियन प्रदर्शन के आगामी पड़ाव में जाएगी और अगले हफ्ते में कर्मचारी अपनी व्यथा को सुनाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे और जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed