फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Workers from high tension wire, confectioner scorched by boiling syrup

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झूलसा मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Workers from high tension wire, confectioner scorched by boiling syrup
मंगलवार को महेश नगर में उबलती हुई चाशनी गिरने से एक हलवाई बुरी तरह से झुलस गया व एक घर के आगे से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से एक युवा मजदूर भी घायल हो गया। यह दोनों घटनाएं छावनी क्षेत्र में हुई। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई गई हैं। एक को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छावनी के महेश नगर में हलवाई की दुकान पर काम करते समय हलवाई पर अचानक चाशनी की कढ़ाई गिर गई। अचानक पैर फिसलने के कारण एक साथी तो बाल-बाल बच गया लेकिन दूसरे साथी के पूरे शरीर पर गर्म-गर्म चाशनी गिर गई। युवक को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर करने की बात कहीं। झुलसी अवस्था में सन्नी ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरफ मिठाई के लिए चाशनी बनाई थी। कढ़ाई को अपने साथी के साथ दूसरी जगह पर रखने के लिए जा रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गई। डॉक्टर अभिमन्यु का कहना था कि चाशनी गिरने पर सन्नी का चेहरा, पैर, बाजू व पेट आदि जगह-जगह से झुलस गए थे।
विज्ञापन

छावनी के सन्नी स्वीट्स के निकट एक मकान की छत पर सफाई करते समय मजदूर हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। यह तारें मकान की छत के पास से गुजर रही थी। बताया जाता है कि मजदूर अनमोल मकान की छत पर टाइलें लगाने के लिए गया था। अभी वह छत की सफाई कर रहे थे कि अचानक मकान के आगे से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि धमाके के साथ मजदूर बेसुध होकर नीचे गिर गया। मकान मालिक उसे लेकर आनन-फानन में छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत में सुधार था। ठेकेदार राजू का कहना था कि मजदूर एक दिन पहले ही उसके पास मजदूरी करने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed