{"_id":"68dadf13c34f50ab71011efe","slug":"workers-constructing-an-emergency-gate-were-injured-after-falling-down-ambala-news-c-36-1-amb1003-150590-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इमरजेंसी का गेट बना रहे मजदूर नीचे गिरने से हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इमरजेंसी का गेट बना रहे मजदूर नीचे गिरने से हुए घायल
Tue, 30 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी का गेट बना रहे दो मजदूर नीचे गिरने से घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के रहने वाले प्रवेश और रफीक ने बताया कि वह अस्पताल में ही कार्य कर रहे हैं। सोमवार सुबह वह इमरजेंसी में बनाए जा रहे गेट का कार्य कर रहे थे। कार्य करने के दौरान बांस टूटने से वह नीचे गिर गए, जिससे उनके हाथों व कमर में चोट आई।
विज्ञापन