फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Worker dies after being hit by speeding car

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by speeding car
अंबाला। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ सामान खरीदने बाजार जा रहा था। मोहड़ा कट के पास हुए हादसे के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पड़ाव थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के रोपड़ वासी रविंदर कुमार जोकि मोहड़ा में जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के लेबर की ठेकेदारी करते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके पास उत्तर प्रदेश के बहराइच का मालिक राम चंडीगढ़ में लेबर का काम करता था। सोमवार को वह उसके साथ मोहड़ा परचून का सामान लेने के लिए जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह सड़क पार करके दूसरी तरफ चले गए और मलिक राम डिवाइडर के पास ठहर गया। उसी दौरान आई एक कार ने मलिक राम को अपनी चपेट में ले लिया। वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। भीड़ एकत्रित होती देखकर कार चालक मौके से निकल गया। राहगिरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed