फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Worker died in rice mill

Ambala News: राइस मिल में हुई मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Worker died in rice mill
करनाल। तरावड़ी में एक राइस मिल में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर मशीन में आई खराबी को ठीक कर रहा था, तभी धान के छिलकों का ढेर उसके ऊपर गिर गया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान तरावड़ी के वार्ड नंबर-6 के 24 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। सोनू अविवाहित था और कुड़क रोड स्थित डबल चाबी राइस मिल में मजदूरी करता था। मृतक के मामा सचिन ने आरोप लगाया कि राइस मिल में इतनी बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सुरक्षा उपाय किए जाते, तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed