फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on the second phase of Night Food Street begins

Ambala News: नाइट फूड स्ट्रीट में दूसरे चरण का काम शुरु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Work on the second phase of Night Food Street begins
अंबाला। नाइट फूड स्ट्रीट में रुके हुए काम को फिर शुरु कर दिया गया है। यह कार्य दूसरे चरण के तहत शुरु किया गया है। इसके तहत नाइट फूड स्ट्रीट को वातानुकूलित बनाया जाएगा। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

फंड की कमी के कारण नाइट फूड स्ट्रीट का काम अटक गया था जबकि आगामी योजना के तहत लगभग तीन माह पहले ही प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया गया था। हालांकि इस दौरान नगर निकाय चुनावों को लेकर भी आचार संहिता लग गई थी। लेकिन अब सभी बाधाएं हट गई हैं और सरकार ने फंड भी जारी कर दिया है। इसलिए दूसरे चरण के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए ठेकेदार ने श्रमिकों की भी तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

चोरी हो चुका सामान
प्राथमिक चरण में अंबाला-जगाधरी मार्ग पर नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण लगभग एक करोड़ की लागत से किया गया था। लेकिन सुरक्षा कर्मचारी न होने के कारण कुछ अज्ञात लोगों ने लाखों रुपये का सामान नाइट फूड स्ट्रीट से चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस संबंध में मौखिक तौर पर जानकारी ठेकेदार की तरफ से नगर परिषद के अधिकारियों को भी दी गई जबकि चोरी के संबंध में दो एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। इसलिए अब दोबारा निर्माण शुरु होते ही यहां सुरक्षा के लिए भी कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं ताकि पहले की तरह चोरी की वारदात न होने पाए।
60 दुकानें हो रही तैयार
गांधी मैदान के साथ पुरानी रेहड़ी-फड़ी मार्केट में 60 दुकानों का निर्माण करवाया गया है। प्रत्येक तरफ 30-30 दुकानें बनाई गई हैं। सभी दुकानों का निर्माण पूरा हो चुका है और अब इसे सुविधाओं से दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।
दुकानों के बीच में ही लोगों के घूमने की जगह बनाई गई है। वहीं, नाइट फूड स्ट्रीट में दुकानदार अपने स्तर पर लोगों के बैठने और खाने के लिए फर्नीचर का प्रबंध करेंगे इसके साथ खाली जगह पर पार्किंग का निर्माण भी किया गया है। इसके अलावा यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि का भी प्रबंध किया जाएगा।


दूसरे चरण में नाइट फूड स्ट्रीट का काम शुरु कर दिया गया है। इस पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई जा सके।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed