फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on the new 100-bed hospital is incomplete, and it is a challenge to complete it in December.

Ambala News: 100 बेड के नए अस्पताल का काम अधूरा, दिसंबर में पूरा करना चुनौती

Tue, 18 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 18 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Work on the new 100-bed hospital is incomplete, and it is a challenge to complete it in December.
अंबाला शहर में बनाया जा रहा 100 बेड का नया अस्पताल। संवाद
अंबाला सिटी। शहर में बनाए जा रहे 100 बेड के नए अस्पताल के भवन का कार्य अभी अधूरा है। इस काम को पूरा करने के लिए नवंबर माह का समय रखा गया था, अब इसका दिसंबर में उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। लेकिन इस काम को तब तक पूरा करना चुनौती है। पीडब्ल्यू बीएंडआर के अधीन यह परियोजना है। करीब 49 करोड़ से यह भवन बनाया जा रहा है। इस भवन में अभी दीवार पर टाइल लगने का कार्य चल रहा है और फर्श भी डाले जाने हैं। ग्राउंड फ्लोर के साथ चार मंजिला इस भवन का कार्य लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन

आधुनिक ऑप्रेशन थिएटर से लेकर ओपीडी भी होंगी शिफ्ट
नागरिक अस्पताल शहर की पीएमओ डॉक्टर रेनु बेरी ने बताया कि अभी अस्पताल में 200 बेड हैं। 100 बेड का अस्पताल बनने से 300 बेड की क्षमता अस्पताल में हो जाएगी। इस नए भवन में आधुनिक ऑप्रेशन थिएटर की सुविधा से लेकर ओपीडी भी यहां शिफ्ट की जाएंगी। इनमें ब्लड बैंक, फिजियोथेरेपी, लैब और तीन से चार ऑप्रेशन थिएटर यहां चलाए जाएंगे। अस्पताल में जगह बढ़ने पर मरीजों को भी सहूलियत मिलेगी। यह भवन वातानुकूलित होगा। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। अस्पताल में आधुनिक ऑप्रेशन थिएटर के लिए मुख्यालय स्तर पर ही टेंडर होना है। इस भवन का कार्य 2020 में शुरू हुआ था। कोरोनाकाल के दौरान भी कार्य रुका रहा।
विज्ञापन

अभी टाइल लगने का चल रहा कार्य
अस्पताल के नए भवन में टाइल लगाने का काम चल रहा है। ज्यादातर टाइल लग चुकी हैं। अस्पताल के अंदर भवन के सामने पार्किंग के लिए फर्श भी डल चुका है और एक तरफ फर्श डाला जाना है। साथ ही अस्पताल की साइड की दीवार पर टाइल लगाने का काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से दिसंबर माह तक कार्य पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 100 बेड के नए अस्पताल भवन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस भवन का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फ्रंट में टाइल लग गई है। अब अस्पताल की पिछली साइड में टाइल लगाई जा रही हैं। दिसंबर में इस भवन को तैयार कर लिया जाएगा।
- अश्वनी कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed