फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on the lift of the multipurpose parking started as soon as the notice was given

Ambala News: नोटिस देते ही शुरू हुआ बहुउद्देशीय पार्किंग की लिफ्ट का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Work on the lift of the multipurpose parking started as soon as the notice was given
विजय रत्न चौक के नजदीक लिफ्ट लगाने के लिए खोदा जा रहा गड्ढा। संवाद
अंबाला। बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट का काम लंबित होते ही नगर परिषद हरकत में आ गया है और उसने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलते ही ठेकेदार ने फिर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

लिफ्ट लगाने के लिए गड्ढे की खोदाई का काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इसमें पानी निकल रहा है जोकि अब पंप की मदद से बाहर निकाला जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार लिफ्ट से जुड़ा सामान भी पार्किंग स्थल पर पहुंच चुका है, जोकि आने वाले दिनों में निर्धारित स्थल पर लगा दिया जाएगा, लेकिन इससे पहले पार्किंग के मुख्यद्वार के नजदीक लोगों के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी ताकि लोग अपने वाहनों तक आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन

इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य अगस्त माह तय किया गया है। अगर इसके बावजूद ठेकेदार काम को लटकता है या फिर काम लंबित करता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाह भी अमल में लाई जा सकती है। हालांकि ऐसा होना मुश्किल है क्योंकि नगर परिषद ने लिफ्ट के कार्यस्थल पर निगरानी के लिए कनिष्ठ अभियंता की ड्यूटी लगा दी है जोकि रोजाना मौके का मुआयना करेगा और ठेकेदार से कार्य की जानकारी लेकर इसकी फीडबैक उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएगा ताकि लिफ्ट के कार्य को तय समय से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय रत्न चौक के पास मिलेगी सुविधा
बहुउद्देशीय कार पार्किंग में तीन लिफ्ट लगाई जानी हैं और इस पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत दो कार लिफ्ट और एक पैसेंजर लिफ्ट लगाई जाएगी। दो लिफ्ट विजय रत्न चौक के पास लगेंगी। इनसे वाहन पार्किंग स्थल तक आवागमन कर सकेंगे। वहीं मुख्यद्वार पर पैसेंजर लिफ्ट लगेगी ताकि वाहन खड़ा करने के बाद चालक और परिजन आसानी से बाहर आ सकें।
19.38 करोड़ से तैयार हुई पार्किंग
सदर बाजार में बहुउद्देशीय कार पार्किंग का निर्माण किया गया है। इस पर लगभग 19.38 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यहां एक समय में 350 के करीब कारें और इतनी ही संख्या में दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। यहां पर पास की सुविधा भी उपलब्ध है। नगर परिषद इस पार्किंग की देख-रेख अभी खुद कर रही है, लेकिन जैसे-जैसे वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, वैसे-वैसे पार्किंग को निजी हाथों में भी सौंपा जा सकता है।

वर्जन
विजय रत्न चौक पर लिफ्ट लगाने का कार्य ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। उसे नोटिस जारी करके काम शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। पहले पैसेंजर लिफ्ट लगाई जाएगी और फिर वाहन ताकि यहां आने वाले लोगों को दोनों सुविधाएं मिल सकें।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed