फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women's Day will be celebrated at Shambhu border, women will be in command

Ambala News: शंभू सीमा पर मनेगा महिला दिवस, महिलाओं के हाथ होगी कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Women's Day will be celebrated at Shambhu border, women will be in command
अंबाला सिटी। 13 फरवरी से पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान धरने पर डटे हैं। बुधवार को पंजाब-हरियाणा की किसान यूनियन नेताओं ने एमएसपी, पेंशन, तीनों कृषि कानूनों सहित अन्य मांगों के लिए संबोधित किया। सुबह से शाम तक मंच पर संबोधन किया। महिलाएं भी आंदोलन में भाग लेने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा किसान यूनियनों ने शंभू सीमा पर आठ मार्च को महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया। आठ मार्च को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक महिलाएं ही मंच संचालन करेंगी और किसानों को संबोधित करेंगी। यही नहीं आने वाली 10 मार्च को देशभर में रेल रोकने के लिए अभियान तेज किया जा रहा है। बुधवार को आंदोलन में स्थिति शांतिपूर्ण रही। आसपास के गांवों के लोग व महिलाएं भी आंदोलन में पहुंची।
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि के बाद दो दिन से ठंड हो रही है, लेकिन बुधवार को दिन में मौसम में गर्मी रही। जिसका असर देखने को मिल रहा है। शंभू सीमा पर लंगर में चाय के लिए गांवों से लाया जाने वाला दूध खराब न हो, इसके लिए किसानों ने फ्रीज लगाने शुरू कर दिए हैं। मोहाली के जगपुरा गांव के किसान ने बताया कि उनका करीब दो क्विंटल दूध खराब हो चुका है, इसलिए वह गांव से फ्रिज लेकर आए, जिससे कि दूध खराब न हो और किसानों को चाय पिलाने के दौरान कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते खुलने से लोगों को राहत
अंबाला-हिसार बॉयपास, शहर से पंजाब को जाने वाला अंबाला-घनौर रोड, अंबाला-चंडीगढ़ रोड खुलने से लोगों को राहत मिली है। अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों पर जाम की स्थिति भी नहीं हैं। 13 फरवरी से पहले इन सड़कों को प्रशासन ने बंद किया था। अब रास्ते खुलने से लोगों को राहत मिली है, हालांकि अभी अंबाला-राजपुरा रोड बंद है। यहां शंभू सीमा पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन पर है।
फोटो---34
कोट्स
किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की तरफ से बुधवार की कॉल दी गई थी। पंजाब के अलग-अलग जगहों से किसान दिल्ली कूच के लिए बुधवार सुबह से निकले हुए हैं। अब देखेंगे कि सरकार क्या रुख अपनाएगी, किसानों को दिल्ली जाने दिया जाएगा या नहीं। आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा और 10 मार्च को देशभर में रेल रोकने की अपील की गई है।

मनजीत सिंह घुमाणा, राष्ट्रीय प्रधान, भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब।
फोटो---32
कोट्स
शंभू सीमा पर आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा और उनके नेता 10 मार्च को रेल रोको पर चर्चा कर रहे हैं। जैसे ही उनके निर्देश होंगे, आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
गुरमीत सिंह माजरी, जिला प्रधान, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed