फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women will get themselves examined in the health camp today, many doctors will be present

Ambala News: महिलाएं आज स्वास्थ्य शिविर में कराएंगी जांच, कई चिकित्सक रहेंगे मौजूद

Wed, 17 Sep 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 17 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Women will get themselves examined in the health camp today, many doctors will be present
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को नागरिक अस्पताल अंबाला शहर व पंचायत भवन अंबाला शहर के सभागार में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्जन अंबाला डॉ. राकेश सहल ने बताया कि एक स्वस्थ ही परिवार और समाज की सशक्त नींव है। स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना है।




अभियान में ये होंगे कार्य

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला स्वास्थ्य जांच शिविर, निशुल्क परामर्श एवं उपचार, रक्तदान शिविर, एक्सरे स्क्रीनिंग एवं अन्य जांच, गैर संचार रोग (एनसीडी) की स्क्रीनिंग एवं फॉलोअप एंट्री, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जोकि स्वास्थ्य चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे, इसके अलावा इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, पोषण जागरूकता, एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार एवं आयरन फोलिक एसिड संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed