फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women will get the benefit of Deen Dayal Lado Laxmi Yojana through mobile app

Ambala News: महिलाओं को मोबाइल एप से मिलेगा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women will get the benefit of Deen Dayal Lado Laxmi Yojana through mobile app
अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री को उनके आवास पर चित्र भेंट करती कैथल से आई चित्रकार। प्रवक्ता
अंबाला। महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस योजना का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से किया जाएगा तथा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने यह जानकारी शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही इसके लिए एक एप्लीकेशन लाॅन्च होगी जोकि एप्पल और गूगल प्ले पर डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन


चित्रकार को स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए 21 हजार
कैबिनेट मंत्री विज के शास्त्री कालोनी स्थित निवास स्थान पर शनिवार को कैथल से चित्रकार विदुशी ठाकुर पहुंचीं और उन्होंने कैबिनेट मंत्री को उनका एक चित्र भेंट किया। कैबिनेट मंत्री ने विदुशी ठाकुर की ओर से बनाए गए चित्र की प्रशंसा की और उन्हें 21 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। विदुशी ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वह 70 से अधिक निजी रेस्त्रा में विभिन्न थीम पर, जिसमें हरियाणा के साथ अन्य राज्यों की संस्कृति शामिल है, उससे संबंधित चित्र तैयार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed