फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women should travel safely with trip monitoring facility

Ambala News: ट्रिप मॉनीटरिंग सुविधा से महिलाएं करें सुरक्षित सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Women should travel safely with trip monitoring facility
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने दुर्गा शक्ति एप, डायल 112 और ट्रिप मॉनीटरिंग सुविधा के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर विशेषज्ञों ने साइबर अपराध और उनसे बचने के उपाय बताए। इस दौरान बताया कि घर से बाहर अगर महिला कहीं जा रही है तो वह पुलिस की ट्रिप मॉनीटरिंग सुविधा का लाभ ले सकती है। इसमें वह जहां-जहां जाएगी पुलिस ऑनलाइन उसकी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

पुलिस का उद्देश्य है कि महिला सुरक्षित अपने घर पहुंचे। इस कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल भी किए, जिनके विशेषज्ञों ने जवाब भी दिए। इस दौरान मंच संचालक अध्यापक कुनाल शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम में दुर्गा शक्ति टीम से एसपीओ रूपरेखा, अध्यापक नवजीत, जतिंदर कौर, कुसुम रानी और रमनजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस करेगी महिलाओं की सुरक्षा

महिला थाने से एएसआई रेनू बाला ने छात्र-छात्राओं को बताया कि दुर्गा शक्ति एप और डायल 112 आज के समय में हर नागरिक के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें स्कूल से ही इसके बारे में जानकारी मिल जाए तो हम जागरुकता दूसरों को भी दे सकते हैं। इसके साथ ही असुरक्षित माहौल होने पर हम पुलिस की मदद भी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्राओं के मोबाइल में यह मोबाइल एप तो जरूर ही होना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस किस प्रकार से छात्र छात्राओं की मदद कर सकती है इसकी जानकारी भी दी गई। उन्हें मोबाइल में एप का इस्तेमाल भी बताया गया।

साइबर ठगी के मामले बढ़े, सतर्कता बरतें

साइबर एक्सपर्ट नवदीप ने बताया कि सोशल मीडिया से आजकल काफी धोखाधड़ी के मामले बढ़ गए हैं। लोग लालच में आकर सोशल मीडिया पर आए लिंक पर क्लिक कर देते हैं, क्योंकि उसमें लालच दिया जाता है कि मंहगा सामान सस्ता मिल रहा है। ऐसा काम करने वाले लोग आसानी ने मोबाइल उपभोक्ता को फंसा लेता है। उन्होंने कहा कि जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें तो कैश ऑन डिलीवरी को ही चुनें। इसके साथ ही वाट्सएप पर आने वाली अज्ञात वीडियो कॉल को न उठाएं। क्योंकि स्कैमर्स फोटो एडिट कर गलत फायदा उठाते हैं और ब्लैकमेल करते हैं।


कभी न बनाएं किसी की फेक आईडी

साइबर एक्सपर्ट बबित ने बताया कि कभी भी किसी भी विद्यार्थी या किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो ताे तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर डायल करें। अगर यह नंबर न मिले तो वेबसाइट साइबर क्राइम डॉट जीओपी डॉट इन पर अपनी शिकायत पंजीकृत कर सकते हैं। जिसमें खाता नंबर, ट्रांजेक्शन नंबर, समय और जिस नंबर से फोन आया है उसकी जानकारी देनी होती है। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी की भी फेक आईडी सोशल मीडिया पर न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed