फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women protested after power failure overnight

रातभर बिजली गुल होने पर महिलाओं ने प्रदर्शन कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Women protested after power failure overnight
अंबाला शहर। जगाधरी गेट के निकट डेहा कॉलोनी की महिलाओं ने रविवार को इलाके की बिजली गुल होने पर निगम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करती हुई महिलाओं ने कहा कि शनिवार रात से उनके इलाके की बिजली काट दी गई है। जिन घरों में मीटर नहीं हैं, वहां पर बिजली आ रही है और जिनके घर मीटर हैं, उनकी बिजली गुल है। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं, पुरुष व बच्चे बिजली निगम कार्यालय के बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि बिजली गुल होने के कारण शनिवार रात से परेशान हो रहे हैं और रविवार को भी बिजली आने के कोई सार नहीं हैं। उधर, बिजली निगम के एसडीओ वैभव ने बताया कि उनकी ओर से किसी की बिजली नहीं काटी गई है। इलाके में कुंडी लगने पर ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से अचानक फ्यूज उड़ गए थे। डेहा कॉलोनी का लोड दूसरे ट्रांसफार्मर पर अलग किया गया है। सोमवार सुबह डेहा कॉलोनी के ट्रांसफार्मर को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed