फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women Commission Chairperson will give decision in a week

Ambala News: एक सप्ताह में फैसला देंगी महिला आयोग चेयरपर्सन

Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Women Commission Chairperson will give decision in a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राजकीय स्कूल पतरेहड़ी में लड़कियों की प्रताड़ना मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पांच लड़कियों के लिखित व मौखिक बयान दर्ज किए। साथ ही मामले से जुड़े ऑडियो व वीडियो क्लिप भी लिए। इसके साथ ही शिकायतकर्ता व स्कूल प्रधानाचार्या के बयान भी दर्ज किए गए।
बीते सोमवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन रेणु भाटिया अंबाला शहर के महिला थाना में पहुंची और उन्होंने यहां पहुंचकर बयान दर्ज किए। आयोग चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बताया कि उन्होंने पांच लड़कियों के लिखित व मौखिक बयान लेने के बाद मामले से जुड़े वीडियो व ऑडियो भी लिए हैं। इस मामले में अभी उन्होंने अपने फैसले को रिजर्व रखा है। वह एक सप्ताह में अपना फैसला लेंगी और इसके लिए कानूनी सलाह भी लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्या पर कार्रवाई के लिए वह एक-दो में लिखेंगी। इस मामले में वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मुलाकात करेंगी, क्योंकि यह बेटियों का मामला है। बता दें कि बीते दिनों पतरेहड़ी राजकीय स्कूल में प्रधानाचार्या द्वारा लड़कियों की प्रताड़ना का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत हरियाणा राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन के पास पहुंची थी। इसके बाद आयोग चेयरपर्सन ने अंबाला शहर महिला थाना में पहुंचकर प्रधानाचार्या व शिकायतकर्ता से पूछताछ की थी। अब दोबारा सोमवार को आकर लड़कियों, शिकायतकर्ता व प्रधानाचार्या के बयान लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed