फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women carrying out the responsibility of home and society

घर और समाज की जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women carrying out the responsibility of home and society
नारायणगढ़। महिलाएं घर के साथ-साथ देश को संभालने का कार्य भी कर रही हैं। नगर पालिका चुनाव में महिलाओं की अधिक भागीदारी दिखाई दी। कई बूथ ऐसे थे, जहां महिलाओं की लाइन पुरुषों से अधिक लंबी थी। ऐसी स्थिति मुख्य रूप से दोपहर 12 बजे के बाद दिखाई दी। कई बूथों पर केवल महिलाएं ही दिखाई दे रही थी। महिलाओं ने कहा कि जितना महत्वपूर्ण घर संभालना होता है, उतना ही महत्वपूर्ण देश संभालने के लिए प्रत्याशी का चुनाव करना होता है। यह बेशक नगर पालिका के चुनाव हों, मगर प्रत्येक चुनाव में वह अपनी पूरी भागीदारी निभाती हैं, ताकि सही प्रत्याशी का चुनाव हो सके।
विज्ञापन

बहुत सी महिलाएं अपने मत का प्रयोग करने के लिए नहीं आती हैं। उन्हें मत का प्रयोग करते हुए सही प्रत्याशी का चुनाव करने में सहयोग करना चाहिए। एक-एक वोट चुनाव की तस्वीर बदलता है।
विज्ञापन

- मिथलेश
जो प्रत्याशी हम चुन कर भेजते हैं, वही आगे योजनाएं तैयार करते हैं। सही प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए जो भविष्य में हमारे काम आए और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भावना
सभी को मत का प्रयोग करना चाहिए। यही एक ऐसी ताकत है जिससे न केवल हम अपनी, बल्कि देश की तकदीर बदल सकते हैं। इसीलिए सही प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए।
- भारती
जब लोकसभा या विधानसभा के चुनाव होते हैं तब भी महिलाओं की भागीदारी सबसे अहम होती है। लोकतंत्र में महिला के वोट का भी उतना ही महत्व है, जितना पुरुषों के मत का।
- प्रीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed