फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women are achieving success by overcoming every difficulty

हर मुश्किल को पार कर मुकाम हासिल कर रहीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women are achieving success by overcoming every difficulty
कलामंदिर द्वारा महिलाओं को दिए गए उपहार के साथ खड़ी महिलाएं व प्रेम जैन - फोटो : Ambala
अंबाला। अमर उजाला के नारी शक्ति सम्मान समारोह ‘प्रथमा’ में बतौर मुख्यातिथि अंबाला उपायुक्त विक्रम सिंह ने ‘अमर उजाला प्रथमा’ से सम्मानित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारियां आज हर मुश्किल को पार करते हुए अपना मुकाम हासिल कर रही हैं। राजनीति, खेल, सेना, प्रशासनिक सेवा, उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में आज महिलाएं अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। महिलाएं न कभी थकीं न कभी रुकीं हैं, वे जो सपना देखती हैं, उसे जरूर पूरा करती हैं, इसलिए वे दूसरों के लिए मिसाल के साथ-साथ वंदनीय भी हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के संघर्ष का जिक्र करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वैसे तो महिलाआें का संघर्ष उनके जन्म से पहले से ही शुरू हो जाता है। कोख में ही बच्चियों को मारने की साजिश के लिए कभी हरियाणा चर्चा में था मगर पानीपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने न केवल हरियाणा बल्कि देश में भी बेटियों को सम्मान को बढ़ावा दिया है। इसका खासा असर हरियाणा में देखने को मिला। वर्ष 2014 के बाद से हरियाणा सरकार के कुशल नेतृत्व में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। इसी के चलते आज सूबे के अधिकतर जिलों में लिंगानुपात की स्थिति 1000 बेटों पर 900 से अधिक बेटियाें की है। लिंगानुपात में हरियाणा की स्थिति आज देश के कई राज्यों से अग्रणी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान युग महिला शक्ति का युग है। एक महिला परिवार में मां के साथ-साथ कई भूमिकाएं एक ही वक्त पर अदा कर रही हैं। यह उसका सामर्थ्य है कि वो घर-बाहर, हर मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे पा रही हैं। जरूरत इस बात की है कि सफल महिलाओं से प्रेरणा लेते हुए हर महिला आर्थिक स्वावलंबन की चुनौती को स्वीकार करें। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। समारोह में बतौर सम्मानित अतिथि बोलते हुए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि पुरुषों के लिए बहुत आवश्यक है कि वो महिलाओं की शक्ति को समझें। उन्हें स्वंय को आत्मनिर्भर और देश व परिवार की शक्ति बनाने के लिए आगे बढ़ने दें। पुरुषों को ये नहीं सोचना चाहिए कि महिलाएं केवल घर व परिवार तक ही सीमित हैं। पुरुषों को भी घर, परिवार और अन्य उन कामों को करने के लिए भी जो महिलाएं करती हैं, अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए ताकि महिलाओं को खुद के और अपने कॅरिअर के बारे में सोचने के लिए कुछ समय मिल सके। उनके अनुसार महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को बराबर की टक्कर दे रही हैं। आज महिलाओं के सामने उड़ान भरने के लिए असीमित आकाश है। 21वीं शताब्दी में हमारे देश की महिलाएं न केवल स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं, बल्कि भावी संगठनों का निर्माण करते हुए सशक्त भी हुई हैं। नेक महिलाओं ने सामाजिक नैतिकता की बाध्यताओं को पार करते हुए घर और कार्य स्थल पर स्वयं को सफल उद्यमी के रूप में साबित किया है। नए उद्यमों को आरंभ करने व उनका सफलतापूर्वक संचालन करने वाली महिलाओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी उपलब्धियां अर्जित की हैं और दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य प्रायोजक टीएमटी पॉलिमर्स से अर्पण गोयल व सह प्रायोजक कला मंदिर से प्रेम सागर जैन, ‘पाठशाला’ से राजेश चौहान, तनेजा पब्लिक स्कूल से तिलक राज तनेजा, वेव ओवरसीज से हरमीत सिंह व बलजीत सिंह, सुदर्शन मैनुफैक्चरिंग ‘टोजो’ से अनुभव अग्रवाल ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। वैन्यू पार्टनर बेस्ट वेस्टर्न कंट्रीवुड से राजीव गोयल भी मौजूद रहे। इस दौरान कुछ प्रायोजकों ने भी नारी शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।
इन महिलाओं को मिला ‘अमर उजाला प्रथमा’ अवार्ड
अमर उजाला के इस नारी शक्ति सम्मान समारोह में हरियाणा राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रतिभा सिंह, एमडीएसडी गर्ल्ज कॉलेज की प्राचार्य डा. किरण आंगरा, महिला थाना प्रभारी दविंद्र कौर, साइबर सेल प्रभारी सतविंद्र कौर, जिला खेल अधिकारी संतोष धीमान, एडवोकेट व समाजसेवी नम्रता गौड़, समाजसेवी सुनैना गुप्ता, समाज सेवी सुजाता, सेवा सदन से दीप्ती दुआ, समाजसेवी अंकिता अग्रवाल, गवर्नमेंट स्कूल से हिंदी की लेक्चरर व साहित्यकार डॉ. सोनिका सिंह, हेल्थ विजिटर रीटा रानी, एसडी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर दिव्या सिंगला को सम्मानित किया। इनके अलावा द एसडी विद्या स्कूल की प्रिंसिपल नीलइंद्रजीत कौर, डीएवी रिवरसाइड स्कूल की प्रिंसिपल सीमा दत्त, मेजर आरएनकपूर डीएवी स्कूल से हरप्रीत कौर, इंडियन पब्लिक स्कूल से वंदना शर्मा, आसाराम पब्लिक स्कूल सुमन कौशिक, जीएमएन पब्लिक की प्रिंसिपल शीतल, बीपीसी जैन पब्लिक स्कूल से शीतल टांक, तुलसी पब्लिक स्कूल से अनुराधा जिंदल, सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से नीरू अरोड़ा, एसए जैन विजय वल्लभ स्कूल से रूचिका भूटानी, टेंडर हार्ट स्कूल से स्वर्ण कौर, सूर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कर्मजीत कौर, ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल से ईशा बंसल, एसएस लिटिल एंजिल्स स्कूल से ममता शर्मा, सेवा समिति से सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मंगला गुप्ता, सिसिल कॉन्वेंट जूनियर स्कूल से बानी श्री सिंह, ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल से नीलम शर्मा, दर्शन अकादमी से बलविंद्र कौर, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल से अनुराधा भाटिया, तनेजा पब्लिक स्कूल से निशा खन्ना, पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सुनीता शर्मा, डीएवी स्कूल नारायणगढ़ से शिक्षक मीनाक्षी वालिया को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों व सेवाओं के लिए अंबाला के उपायुक्त व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने अमर उजाला ‘प्रथमा’ अवार्ड प्रदान किया।

‘धन्य-धन्य नारी जीवन’ गीत की प्रस्तुति ने बांधा समा
नारी शक्ति को समर्पित गीत ‘धन्य-धन्य नारी जीवन’, ‘औरों को ही तू अर्पण, अपने लिए सोचे न’, ‘और तू ही तू क्षमता भी तू, ममता भी तू, चंचल भी तू, नटखट भी तू, तू ही तू बस तू ही तू’ आदि गीतों से समा बांध दिया। यह प्रस्तुति इशरत बैंड चंडीगढ़ के सिंगर जश्न जैदिया व उनकी टीम सदस्य अमन बराड़ व राहुल बब्बर, संदीप शिंगारी ने दी। नारी सम्मान में गीत प्रस्तुत करने पर जश्न की टीम को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने के बाद कार्यक्रम में सेल्फी लेती हुई महिलाएं

सम्मान पाने के बाद कार्यक्रम में सेल्फी लेती हुई महिलाएं- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed