फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women and girls are becoming victims of cervical cancer due to lack of awareness.

Ambala News: जागरूकता के अभाव में सर्वाइकल कैंसर की शिकार हो रहीं महिलाएं और युवतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Women and girls are becoming victims of cervical cancer due to lack of awareness.
अंबाला। अधिकतर महिलाएं और युवतियां सर्वाइकल कैंसर से अंजान हैं। इसके खतरे का अंदाजा छावनी नागरिक अस्पताल में चल रहे अटल कैंसर केयर केंद्र में देखकर लगाया जा सकता है। हर माह ओपीडी में करीब 20 मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि जागरूकता के अभाव में मरीज दूसरी और तीसरी स्टेज पर पहुंच जाते हैं। समय रहते पता चल सके तो इसका उपचार स्टेज वन में ऑपरेशन से संभव है। कैंसर महिला रोग विशेष डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने बताया कि महिलाओं को समय-समय पर अपनी स्क्रीनिंग यानी जांच करानी चाहिए। अब ये कैंसर महिलाओं के अलावा युवतियों में भी पाया जाने लगा है और इसका ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ओपीडी में जांच के दौरान पता चलता है कि अनदेखी के कारण कैंसर दूसरी स्टेज तक पहुंच गया है और काफी बढ़ गया है। ऐसे में रेडियोथैरेपी से उपचार किया जाता है।
विज्ञापन

गर्भाशय के मुंह में होता है ये कैंसर

डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो गर्भाशय के मुंह का कैंसर होता है। गर्भाशय ग्रीवा गर्भाशय का निचला हिस्सा है जो योनि को गर्भाशय के मुख्य शरीर से जोड़ता है। मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के कुछ उपभेद या प्रकार, जो मुख्य रूप से यौन संपर्क के माध्यम से संचरित होते हैं, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर पैदा करने में भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि महिला का संबंध बनाने के बाद रक्त बहना और बदबूदार डिस्चार्ज होने पर जांच करानी चाहिए। बताया कि सरकार जल्द ही वैक्सीन की शुरूआत कर रही है जो अगले साल से लगेगी। नौ से 14 साल की उम्र में यह डोज युवतियों को लेनी चाहिए। अटल कैंसर केयर केंद्र के कमरा नंबर 112 में सोमवार से शनिवार तक ओपीडी में महिलाओं की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल कैंसर केयर केंद्र में रोजाना ओपीडी 200 पार

अंबाला अटल कैंसर केयर केंद्र में आने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रोजाना ओपीडी की बात करें तो इसका आंकड़ा 20 मरीजों से बढ़कर 200 पार तक पहुंच गया है। इसमें महिलाओं की ओवरी से लेकर मुंह, कान, नाक, सिर और छाती कैंसर के मरीज शामिल होते हैं। हरियाणा ही नहीं पंजाब, राजस्थान, हिमाचल और बिहार से भी लोग पहुंच रहे हैं।
भारत की महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मामले पाए जाते हैं और सर्विक्स या गर्भाशयग्रीवा में होने वाला ये सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है। इस बीमारी से पीड़ित अधिकतर महिलाएं एडवांस स्टेज में आती हैं। इसको लेकर समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी एक महिला का सर्वाइकल कैंसर का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई है। सरकार की ओर से भी जल्द वैक्सीन लगाई जाएगी जो काफी लाभदायक होगी।

डॉ. मीनाक्षी भूषण, कैंसर महिला रोग विशेषज्ञ अंबाला
फोटो नंबर - 43
अबकि बार राष्ट्रीय कैंसर दिवस की थीम क्लोज टू दी केयर गैप पर आधारित है। मरीजों को उपचार के अलावा सबसे ज्यादा कैंसर के प्रति जागरूक करना है और वो उनकी तरफ से नियमित तौर पर किया जाता है। कोई भी गांठ हो तो समय रहते उसकी जांच करवाना जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में 30 वर्ष की आयु के बाद यह कैंसर कॉमन पाया जाता है। कई बार वह इस तरह के ऑपरेशन कर महिलाओं की जान बचा चुके हैं।
डॉ. अनुज, ओंको सर्जन, अटल कैंसर केयर केंद्र अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed