फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman's purse snatched, Rs 15,000 taken from ATM

Ambala News: झपटा महिला का पर्स, एटीएम से उड़ाए 15 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse snatched, Rs 15,000 taken from ATM
अंबाला। ट्रेन में सो रही महिला के पर्स को झपटकर आरोपी फरार हो गया। घटना 14 दिसंबर को अंबाला कैंट स्टेशन पर हुई। वहीं आरोपी ने महिला के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके 15 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

रांची निवासी नेहा सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को वह रांची तक सफर कर रही थी। देररात लगभग दाे बजे ट्रेन जब अंबाला स्टेशन के आसपास धीरे चल रही थी तो अचानक एक व्यक्ति कोच में आया और सीट पर रखे पर्स को झपटकर ले गया। पर्स में जरूरी दस्तावेज और एटीएम कार्ड थे। इसकी सूचना उन्होंने ट्रेन में तैनात सुरक्षाकर्मी को भी दी।
विज्ञापन

16 दिसंबर को वह जब रांची पहुंची तो जानकारी मिली कि उसके खाते से 15 हजार रुपये निकल गए हैं। उसने तुरंत खाते को बंद करवा दिया। इसके बाद अंबाला से ऋषि नाम के लड़के ने फोन पर बताया कि उसका पर्स रेलवे लाइन के साथ नाले में मिला है। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदार को मौके पर भेजा और वहां से पैन और वोटर कार्ड लिया, बाकी का सामान वहीं छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed