{"_id":"69ee6a4c815e339d8103ef2b","slug":"womans-purse-snatched-from-a-moving-bike-on-saha-shahbad-road-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162263-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: साहा-शाहबाद मार्ग पर चलती बाइक से छीना महिला का पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: साहा-शाहबाद मार्ग पर चलती बाइक से छीना महिला का पर्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। साहा-शाहबाद मार्ग पर शनिवार दोपहर के समय दीनारपुर गांव के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक पर महिला का पर्स झपट लिया। वारदात के समय अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। इसमें महिला पूनम, उनके पति विकास व देवर रोहित चोटिल हो गए।
तीनों को उपचार के लिए शाहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से पूनम को देखते कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पर्स में 10 हजार की नकदी व गहने थे। बदमाश मौके से भाग गए। साहा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार : पुलिस को दी तहरीर में कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद निवासी विकास ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बाइक पर भाई रोहित व भाभी पूनम के साथ केसरी गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर के समय जब वह साहा-शाहबाद रोड पर दीनारपुर के पास फिगो कंपनी के समीप पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने पूनम के हाथ से पर्स छीन लिया। वह कुछ समझ पाते बाइक सड़क पर गिर गई। पर्स में 10 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो अंगूठियां और एक टीका था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।