फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman stole two phones, apologized after being caught

Ambala News: महिला ने चोरी किए दो फोन, पकड़े जाने पर मांगी माफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Woman stole two phones, apologized after being caught
अंबाला। बेटे को आईफोन दिलाने आई महिला ने दुकान में काउंटर से आईफोन और पावर बैंक चोरी कर शॉल में छिपा लिया। दुकानदार ने शक जताया तो दोनों मोबाइल और पावर बैंक महिला से मिल गए। ये घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद पंजोखरा पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पकड़े जाने पर महिला ने माफी भी मांग ली।
विज्ञापन

थाना पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में शहर के आशा सिंह गार्डन निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उसकी सिरोही मोबाइल वर्ल्ड के नाम से दुकान है। बुधवार की शाम को शहर के एक गांव निवासी महिला मोबाइल खरीदने के लिए अपने बेटे के साथ दुकान में आई थी। इसके बाद दुकानदार ने दोनों मां बेटा को काउंटर पर विभिन्न तरह के मोबाइल दिखाए। इसी दौरान महिला ने काउंटर से एक आईफोन उठाकर अपनी शॉल में छुपा लिया। इसके कुछ समय बाद ही महिला ने दूसरा आईफोन और पावर बैंक भी उठा कर शॉल में छिपा लिया। कुछ समय बाद दुकानदार को महिला पर शक होने पर महिला से एक फोन बरामद कर लिया। इसके बाद महिला शौचालय में चली गई। इसके बाद महिला ने दूसरा मोबाइल फोन और पावर बैंक टॉयलेट में ही छोड़ दिया। जैसे ही महिला बाहर आई तो दुकानदार से शौचालय को चैक किया। वहां से उसे दूसरा मोबाइल फोन और पावर बैंक मिल गया। यह देख महिला दुकानदार से माफी मांगने लगी। इसी दौरान दुकानदार ने फोन पर पुलिस को बुलाया। मौके पर पुलिस ने मोबाइल और पावर बैंक को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांचा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed