फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman's purse stolen from train, thieves took away gold jewelery and diamond rings

ट्रेन से महिला का पर्स चोरी, सोने के जेवरात और हीरे की अंगूठी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse stolen from train, thieves took away gold jewelery and diamond rings
ट्रेन नंबर 08237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने के जेवरात, हीरे की अंगूठी और अन्य दस्तावेज थे। ट्रेन के अमृतसर स्टेशन पर पहुंचने के बाद मामले की शिकायत स्थानीय जीआरपी को दी गई। अमृतसर जीआरपी थाने से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर छावनी जीआरपी थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र निवासी बिकास कमलेश गांगुली ने बताया कि 11 नवंबर को वह परिवार सहित ट्रेन नंबर 08237 में सफर कर रहे थे। उनकी एसी कोच में सीट थी। ट्रेन अगले दिन सुबह लगभग 2 बजे छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान उसकी पत्नी सोई हुई थी और पर्स उसने अपने सिर के नीचे रखा हुआ था। एक अज्ञात व्यक्ति उनके कोच में आया और उसकी पत्नी का पर्स चोरी करके ले गया। बिकास ने बताया कि पर्स में 3 मोबाइल फोन, घड़ियां, सोने के जेवरात, 2 हीरे की अंगुठियां, जरूरी दस्तावेज और कुछ नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed