फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman murdered in Ambala

Ambala: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, चेहरे व छाती पर मिले चाकू के निशान, पुलिस ने हिरासत में लिया प्रेमी

Mon, 13 Oct 2025 12:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:10 PM IST
सार

प्रेमी संग लिव इन में रह रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मृतका दो बच्चों की मां थी और पति से अलग रहती थी। 

विज्ञापन
Woman murdered in Ambala
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

अंबाला कैंट के बोह गांव के पास शिव शक्ति कॉलोनी में सोमवार को प्रेमी संग लिव इन में रह रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या हो गई। मृतका की पहचान सिरसा से रानियां निवासी प्रिया उम्र 34 साल के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


महिला दो बच्चों की मां थी। पति को छोड़ने के बाद आठ माह से बोह गांव निवासी प्रेमी के साथ ही किराये के मकान में रह रही थी। महिला के चेहरे व छाती पर कई जगह चाकू के निशान मिले हैं। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। हालांकि प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रेमी ने लूट के इरादे से प्रिया की हत्या की है। मामला उलझा होने के कारण पुलिस गहनता से जांच कर रही है। महेश नगर थाना प्रभारी जतिंद्र ने बताया कि सिरसा के रानियां निवासी महिला अपने प्रेमी के साथ लिव इन में शिव शक्ति कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed