{"_id":"6493676b849b76202f001298","slug":"woman-missing-in-suspicious-circumstances-husband-accused-of-kidnapping-ambala-news-c-36-1-sknl1017-5586-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संदिग्ध हालात में महिला लापता, पति ने अपहरण के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संदिग्ध हालात में महिला लापता, पति ने अपहरण के लगाए आरोप
Thu, 22 Jun 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट से जीरकपुर मरीज की देखभाल करने गई केयर टेकर के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में पत्नी को अगवा करने के आरोप लगाए हैं। उसनेबताया कि मंगलवार सुबह 12 बजे उसकी पत्नी ने उनके पास मैसेज भेजा कि किसी ने उसको अगवा कर लिया है। पति की शिकायत पर अंबाला कैंट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी।
बब्याल के आनंद नगर निवासी विलसन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 1994 में पंजाब के मोगा निवासी रुथ से हुई थी। शादी के बाद से बेटा-बेटी है। उसकी पत्नी मरीज की देखभाल का काम करती है। पहले भी मरीजों की देखभाल के लिए जीरकपुर और पंचकूला जाती रहती थी। कई-कई दिनों में वापस अपने घर आती थी। 7 जून की सुबह 8 बजे उसकी पत्नी मरीज की देखभाल के लिए जीरकपुर गई थी। 2-3 दिन बाद उसके पास कॉल आई कि वह जल्दी घर आ जाएगी। 11 जून को उनके पास कॉल आई थी कि वह अंबाला आ रही है, लेकिन अभी तक भी उसकी पत्नी वापस घर नहीं लौटी। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को किसी ने कुछ नशीली दवा सुंघाकर अगवा किया हुआ है।