{"_id":"69122fc9eb11697e96068a75","slug":"woman-killed-son-and-grandmother-injured-in-truck-collision-ambala-news-c-36-1-amb1001-152843-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा और नानी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा और नानी घायल
Tue, 11 Nov 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
रादौर के पास सड़क हादसे में घायल बराड़ा के गगनपुर निवासी। संवाद
- फोटो : पिपरौली गांव के पास सड़क किनारे आग से जली कार। पुलिस स्त्रोत
विज्ञापन
बराड़ा। गगनपुर गांव निवासी बाइक सवार युवक, उसकी मां व नानी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें युवक राहुल और उसकी नानी जसमेरो गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि मां ममता देवी की मौत हो गई। गगनपुर निवासी अरुण ने बताया कि उसकी चाची 40 वर्षीय ममता देवी के घर उनकी मां जसमेरो देवी (60) आईं थी। सोमवार सुबह उनका चचेरा भाई राहुल, चाची ममता देवी अपनी नानी जसमेरो देवी को बाइक पर यमुनानगर के एमटी करहेड़ा छोड़ने जा रहे थे।
रादौर पहुंचने पर अनाज मंडी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, इससे तीनों बाइक से नीचे गिर गए। राहुल की मां ममता देवी ट्रक के नीचे कुचली गईं जबकि राहुल और जसमेरो देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को रादौर के अस्पताल में पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने ममता देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल और जसमेरो देवी को यमुनानगर सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।
इस मामले में थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार ममता के पति बलविंदर सिंह बढ़ई का काम करते हैं। वहीं ममता की मौत की खबर सुनते ही गगनपुर गांव में मातम का माहौल है।

रादौर के पास सड़क हादसे में घायल बराड़ा के गगनपुर निवासी। संवाद- फोटो : पिपरौली गांव के पास सड़क किनारे आग से जली कार। पुलिस स्त्रोत