फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman injured in land dispute dies

Ambala News: जमीन के विवाद में घायल महिला ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in land dispute dies
अंबाला सिटी। जमीन के विवाद में घायल हुई नंबरदार की मां ने अब दम तोड़ दिया है। इस हमले में महिला समेत 3 लोगों को गंभीर चोटें आईं थीं। घायल महिला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। जिसकी इलाज के दौरान 10वें दिन मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बिचपड़ी गांव निवासी परमजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में बिचपड़ी गांव के नंबरदार रणबीर सिंह ने बताया उसका मकान प्लॉट के कुछ एरिया में बना हुआ है और कुछ एरिया खाली था। खाली जगह को करीब ढाई साल पहले गांव के कर्मचंद को बेच दिया था। कर्मचंद उस जगह पर अपने पशु बांधने लगा था लेकिन उसके चचेरे भाई गुरविंद्र सिंह और कुलदीप इस जमीन को अपना बता रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई गुरविंद्र और कुलदीप को समझाने की कोशिश की मगर 27 नवंबर की सुबह गुरविंद्र सिंह और कुलदीप सिंह ने नंबरदार के घर में घुसकर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर कर दिया। रणबीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर रणबीर सिंह की मां परमजीत कौर और पिता गुरदेव सिंह बीचबचाव करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी मां परमजीत कौर के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में उसकी माता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। यह देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद वह घायल माता को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 29 नवंबर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू भी कर लिया था। अब परमजीत कौर की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

----
घायल परमजीत कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है। इस मामले में दोनों आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है और इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।
धरमबीर सिंह, थाना प्रभारी, थाना अंबाला सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed